JPSC Result 2021: JPSC TOP 10 में 3 लड़कियों ने लहराया परचम, देखें लिस्ट
JPSC ने संयुक्त सिविल सेवा (मेन्स) 2021 का परिणाम 1 जून को घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार, मई 2022 में आयोजित हुए इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे वे जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख कर सकते हैं.

बाघमाराः सातवीं से दशवीं जेपीएससी परीक्षा के अंतिम परिणाम में टॉप 10 में तीन लड़कियों ने परचम लहराया है जबकि 7 लड़कों ने बाजी मारी है. JPSC की टॉपर है सावत्री, जबकि छठी टॉपर बनी है पूजा कुमारी और दशवी टॉपर है बाघामारा की आशा साहू. बता दें कि बाघमारा के बरोरा निवासी महेन्द्रनाथ साहू की बेटी आशा साहू ने झारखंड टॉप 10 में 10वां स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि के मिलने पर घर के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है. आशा की इस मेहनत ने बाघमारा का नाम रोशन किया है.
आशा अपनी पढ़ाई बाघमारा शिशु मंदिर से शुरुआत की है, बोकारो पेंटा कोस्टल से इंटर की पढ़ाई करने के बाद संत जेवियररांची से ग्रेजुएशन पूरी की. इसके बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से 2015 में एमएससी की डीग्री हासिल करने के बाद 2017 में बीएड परीक्षा पास की. इसके बाद वह झारखंड प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुट गई.
बता दें कि JPSC ने संयुक्त सिविल सेवा (मेन्स) 2021 का परिणाम 1 जून को घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार, मई 2022 में आयोजित हुए इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे वे जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख कर सकते हैं. जेपीएससी के 7वीं से लेकर 10वीं सिविल सेवा इंटरव्यू राउंड में कुल 252 उम्मीदवार पास हुए हैं.
देखें टॉप 10 लिस्ट
नाम : सेवा
1. सावित्री कुमारी : झारखंड प्रशासनिक सेवा
2. कुमार विनोद : झारखंड पुलिस सेवा
3. मो अरमानुल हक : झारखंड पुलिस सेवा
4. अभिनव कुमार : झारखंड प्रशासनिक सेवा
5. आशीष कुमार साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा
6. पूजा कुमारी : झारखंड पुलिस सेवा
7. राजीव रंजन : झारखंड पुलिस सेवा
8. भोला पांडेय : झारखंड प्रशासनिक सेवा
9. अंकित बड़ाईक : झारखंड प्रशासनिक सेवा
10. आशा साहू : झारखंड प्रशासनिक सेवा